भारतीय क्रिकेट बार्ड (BCCI) ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. बोर्ड का कहना है कि हिटमैन भारत की वनडे टीम के अहम खिलाड़ी बने हुए हैं और रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा ODI मैच उनका आखिरी मैच नहीं होगा.
सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें थी कि चयनकर्ताओं ने 39 वर्षीय रोहित शर्मा से कह दिया है कि वे उनके 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं. वो उनकी जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहते हैं.
जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गई थी कि लॉर्ड्स में होने वाला ODI मैच रोहित शर्मा का आखिरी मैच होगा. लेकिन BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने शुक्रवार रात इन दावों को खारिज कर दिया और पुष्टि की कि रोहित अभी भी BCCI की योजनाओं का हिस्सा हैं.
देवाजीत सैकिया ने पीटीआई से खास बातचीत में कहा, ‘रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही है. मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिये खेलता रहेगा. दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है.
BCCI SECRETARY ON ROHIT SHARMA. 🗣️
“There are lot of speculations going on in media about Rohit Sharma’s future. I want to firmly assert that there has been no such discussion that Rohit will be playing his last match at Lord’s. Rohit is a regular member of ODI team and will… pic.twitter.com/Q9bkdDRpCb
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 17, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि बीसीसीआई के अधिकारी इस मसले पर मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के रूख से खुश नहीं हैं. बीसीसीआई सचिव ने सभी पक्षों से दिन भर चली बातचीत के बाद आधिकारिक बयान जारी किया. ये भी कहा गया कि रोहित इस बात से काफी नाखुश थे कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अहम मैच से पहले उन्हें इस फैसले के बारे में बताया गया और वह नाराजगी जाहिर कर चुके थे कि एक सीनियर क्रिकेटर के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है.
रोहित शर्मा का वनडे करियर
रोहित ने 2024 में ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप में भारत को खिताब जिताने के बाद T20 फॉर्मेट छोड़ दिया था और फिर 2025 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह केवल 50 ओवर के फॉर्मेट में ही खेल रहे थे, और इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के पहले दो ODI मैचों में मुंबई के इस बल्लेबाज के संघर्ष करने के बाद भारतीय क्रिकेट जगत में अटकलें तेज हो गई हैं.
286 वनडे मैचों में रोहित ने 11,731 रन बनाए हैं और 50 ओवर के फॉर्मेट में सबसे आक्रामक और भरोसेमंद ओपनर्स में से एक के तौर पर भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपनी जगह पक्की की है.
उन्होंने 56 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी भी की, जिसमें अपनी पूरी तरह से आक्रामक सोच और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता के दम पर टीम को 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाना भी शामिल है. रोहित की कप्तानी में ही भारत ने UAE में 2025 मेन्स चैंपियंस ट्रॉफी जीती.