Pithoragarh : कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सीएम धामी...बोले- धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए कर रहे काम - Uttarakhand Highlights

Pithoragarh : कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सीएम धामी…बोले- धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए कर रहे काम

Rain Water Harvesting

पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2024 के समापन समारोह में शिरकत की.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी.कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी.तो वहीं सीएम धामी ने भी लोक कलाकारों के साथ नृत्य किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार विभिन्न धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के साथ ही प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. मानसखंड मंदिरमाला मिशन के अन्तर्गत विभिन्न धार्मिक स्थलों का पुनरुत्थान किया जा रहा है. साथ ही श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम का मास्टर प्लान के अनुरूप सुनियोजित विकास किया जा रहा है.

जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम से पहले सीएम ने गंगोलीहाट में स्थित माँ हाटकालिका मन्दिर में देवी काली की भी सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चना की.इस अवसर पर सीएम ने मां हाटकालिका से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *