Uttarakhand: भाजपा की नई कार्यकारिणी इसी सप्ताह होगी घोषित, संगठन को मिलेंगे आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand: भाजपा की नई कार्यकारिणी इसी सप्ताह होगी घोषित, संगठन को मिलेंगे आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री

Rain Water Harvesting

प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा इसी सप्ताह हो सकती है। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली से लौट चुके हैं। उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 31 पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि कुल 31 पदाधिकारियों की घोषणा आने वाले तीन से चार दिनों में होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम में किस तरह की होगी, इस पर विस्तृत चर्चा हो चुकी है। बस अब इसकी घोषणा की जानी है। प्रदेश की नई टीम आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी ऊर्जा के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और आगे बढ़ेगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के ढांचे में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा 31 पदाधिकारी घोषित किए जाएंगे। इनमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, तीन महामंत्री, एक महामंत्री संगठन, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष व एक कार्यालय सचिव होगा।

इसके अलावा सात अलग-अलग मोर्चों युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष भी घोषित किए जाएंगे। ये भी माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश महामंत्री के पद की जिम्मेदारी महिला को भी मिल सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *