Dehradun: पार्क में सैर कर रही शिक्षिका के ऊपर अचानक गिरी दीवार, इलाज के दौरान मौत - Uttarakhand Highlights

Dehradun: पार्क में सैर कर रही शिक्षिका के ऊपर अचानक गिरी दीवार, इलाज के दौरान मौत

Rain Water Harvesting

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर खुर्द स्थित एक पार्क में मंगलवार शाम सैर कर रही एक शिक्षिका पर दीवार गिर गई। उनकी मौके पर मौत हो गई। महिला राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थीं। पुलिस कंट्रोल रूम को शाम के समय सूचना मिली कि अजबपुर खुर्द के पार्क में एक महिला दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई है।

सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को कनिष्क अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पहचान विजयलक्ष्मी (50) पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी 14 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, अजबपुर कला, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *