Tehri : गढ़ाकोट गांव में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती, गांव में दहशत का माहौल - Uttarakhand Highlights

Tehri : गढ़ाकोट गांव में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती, गांव में दहशत का माहौल

Rain Water Harvesting

टिहरी में देवप्रयाग ब्लॉक के गढ़ाकोट गांव में जंगली भालू ने दूसरी बार हमला कर एक और महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में भालू की दहशत बनी है।

ग्राम प्रधान विजय सिंह असवाल ने बताया सोमवार सुबह गढ़ा कोट निवासी गुड्डी देवी(45) पत्नी जोत सिंह मवेशियों के लिए घास लेने गांव की सड़क के नीचे जंगल में गई थी।

यहां घनी झाड़ियों में छिपे जंगली भालू ने अचानक गुड्डी देवी पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गुड्डी देवी के शोर मचाने पर आस पास मौजूद महिलाओं ने उसे किसी तरह भालू के चंगुल से छुड़ाया। घायल गुड्डी देवी को ग्रामीणों ने उपचार के लिए श्रीनगर में भर्ती कराया गया है।

गढाकोट में पिछली एक जुलाई को भी गांव के गदेरे में घास लेने गई रजनी असवाल(38) को भी जंगली भालू ने बुरी तरह घायल कर दिया था। रजनी देवी को उपचार के लिए श्रीनगर में भर्ती कराना पड़ा था। रेंजर एम एस रावत के अनुसार, जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में लगातार वन विभाग की टीम गश्त कर ग्रामीणों को सचेत कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *