Uttarakhand: जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन आज, 14 को होगा मतदान - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand: जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन आज, 14 को होगा मतदान

Rain Water Harvesting

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद, क्षेत्र पंचायत में ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए नामांकन किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना अनुसार 11 अगस्त को नामांकन के साथ नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 12 अगस्त को नामांकन वापसी का मौका मिलेगा। 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच मतदान और मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी।
इस बार 12 जिला पंचायतों में से छह में जिपं अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। भाजपा ने सभी जिला पंचायतों में अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद समर्थित प्रत्याशी घोषित किए हैं। जबकि कांग्रेस ने नामांकन से पहले चार जिलों में समर्थित प्रत्याशी घोषित किए हैं। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *