Stampede : हरिद्वार में हादसे के 30 मिनट बाद पहुंची सहायता ,पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उतारा - Uttarakhand Highlights

Stampede : हरिद्वार में हादसे के 30 मिनट बाद पहुंची सहायता ,पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उतारा

Rain Water Harvesting

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर रविवार को हुई भगदड़ के बाद हालात उस वक्त और खराब हो गए जब सरकारी मदद घटनास्थल तक पहुंचने में करीब आधे घंटे की देरी लग गई। हादसे के तुरंत बाद ही शहर कोतवाल टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नीचे उतरवाने में जुट गए और फिर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

वहीं, बाद में एसडीआरएफ की टीम ने भी पहुंचकर पहाड़ी के आसपास सर्च अभियान चलाया। भगदड़ मनसा देवी मंदिर के पहाड़ी मार्ग पर हुई, जहां तक सीधी पहुंच बेहद कठिन है। प्रशासनिक टीमों को ऊपर तक पहुंचने में लंबा वक्त लग गया। वहीं, सूचना मिलते ही हरिद्वार कोतवाली प्रभारी रितेश शाह खुद ट्राली की मदद से पहाड़ी मार्ग पर पहुंचे। हालात की नजाकत को देखते हुए उन्होंने देरी न करते हुए स्थानीय युवकों को साथ लिया और घायलों को नीचे पहुंचाने का काम शुरू कर दिया।

स्थानीय युवाओं ने अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों से घायल श्रद्धालुओं को पहाड़ से नीचे ब्रह्मपुरी तक पहुंचाया। वहां से इन्हें रिक्शा, बैटरी रिक्शा, ऑटो और एंबुलेंस के जरिये मेला अस्पताल, जिला अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में भेजा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *