Uttarkashi: हिमाचल के बकरीपालक का शव जालंधरी नदी से बरामद, दो हफ्ते पहले डूबकर हुए थे लापता

क्यारकोटी बुग्याल ट्रैक पर जालंधरी नदी में बहे हिमाचल प्रदेश के एक बकरीपालक सोहन कुमार का शव एसडीआरएफ ने दो हफ्ते बाद बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जुलाई की शुरुआत में मोरी और हिमाचल प्रदेश के दो बकरीपालक जालंधरी नदी पार करते समय बह गए थे। खोज-बचाव अभियान के बावजूद उनका पता नहीं चला था।

मंगलवार को हर्षिल थाने से मिली सूचना पर एसडीआरएफ की टीम उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और उफनती नदी से डोडरा गांव निवासी सोहन कुमार का शव निकाला। दो दिन के कठिन ट्रैक के बाद शव को हर्षिल लाया गया जहां शुक्रवार को परिजनों की सहमति से अंतिम संस्कार किया गया। दूसरे लापता बकरीपालक की तलाश अभी भी जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *