Uttarakhand News: सीएम धामी ने प्रदेश के स्कूलों के ऑडिट के साथ ही सभी पुलों का भी सुरक्षा ऑडिट करने के दिए निर्देश - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand News: सीएम धामी ने प्रदेश के स्कूलों के ऑडिट के साथ ही सभी पुलों का भी सुरक्षा ऑडिट करने के दिए निर्देश

Rain Water Harvesting

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए। कहा कि जर्जर एवं असुरक्षित स्कूल भवनों में बच्चों को किसी भी स्थिति में न बैठाया जाए। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी स्कूल भवन मरम्मत योग्य हों, वहां शीघ्र मरम्मत कराई जाए और जहां पुनर्निर्माण की आवश्यकता हो, वहां उसकी कार्य योजना बनाकर जल्द काम किया जाएगा।

प्रदेश के सभी पुलों का भी सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन पुलों की स्थिति खराब हो रही है, उनकी भी आवश्यकतानुसार मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि पुलों की स्थिति पर नियमित निगरानी रखी जाए और कहीं भी जर्जर पुलों के कारण कोई जनहानि न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रियुगीनारायण और राज्य के अन्य स्थल जो वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जा रहे हैं, उनकी कार्यवाही में तेजी लाई जाए। यह राज्य के पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन स्थलों के विकास में गुणवत्ता, सुविधा और सांस्कृतिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, अन्य राज्यों की वेडिंग पॉलिसी का अध्ययन भी किया जाए ताकि उत्तराखंड में एक प्रभावी और आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन नीति विकसित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में दो स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन विकसित किए जाने की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन को सुदृढ़ करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी सशक्त करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *