Uttarakhand : दो लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए गए, 16 लाख उपभोक्ताओं के घरों, प्रतिष्ठानों पर लगेंगे - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand : दो लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए गए, 16 लाख उपभोक्ताओं के घरों, प्रतिष्ठानों पर लगेंगे

Rain Water Harvesting

यूपीसीएल ने प्रदेश में अब तक दो लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। निगम प्रबंधन ने रोजाना 4000 मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है। 16 लाख उपभोक्ताओं के घरों, प्रतिष्ठानों पर ये मीटर लगाए जाने हैं।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत ऊर्जा वितरण प्रणाली में दक्षता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता में सुधार के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह उपभोक्ताओं को उनकी बिजली खपत की सटीक जानकारी देगा।

रियल टाइम मॉनिटरिंग, रिमोट कनेक्शन, डिसकनेक्शन, बिलिंग प्रणाली में सुधार भी होगा। सभी शहरी, अर्द्ध शहरी, ग्रामीण, दूरदराज के क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। एमडी ने बताया कि अब रोजाना 4000 मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *