Uttarakhand : मलबा आने से प्रदेश की 87 सड़कें बंद, आने वाले दिनों का जानें हाल - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand : मलबा आने से प्रदेश की 87 सड़कें बंद, आने वाले दिनों का जानें हाल

Rain Water Harvesting

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 87 सड़के बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। परिचालन केंद्र के मुताबिक चमोली जिले में 17, बागेश्वर में 9, अल्मोड़ा में एक, चंपावत में तीन, देहरादून में पांच, नैनीताल में सात, पौड़ी में छह, पिथौराढ़ में 15, रुद्रप्रयाग में चार और टिहरी में आठ सड़कें बंद हैं। जबकि उत्तरकाशी जिले में एक राजमार्ग सहित 12 सड़के बंद हैं।

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज (बृहस्पतिवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 10 जुलाई को बंद रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *