Uttarakhand : बारिश ने मचाई आफत ,मकान की छत पर गिरी चट्टान, परिवार ने भागकर बचाई जान जगह-जह सड़कें बंद

चमोली जिले के कपीरी पट्टी के कनखुल मल्ला में भारी बारिश के चलते एक बड़ी चट्टान मकान की छत पर गिर गई। मकान को अंदर और बाहर से काफी नुकसान हुआ है। वहीं भारी मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे उमटा के पास बंद है।

RAIN WATER HARVESTING HD
मकान की छत पर चट्टान टूटकर गिरने से पुष्कर सिंह बिष्ट को काफी नुकसान हुआ है। परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

बदरीनाथ नेशनल हाइवे उमटा के पास बंद होने से लोगों को देवतोली सिवाई होते हुए बदरीनाथ सहित अन्य स्थानों को भेजा जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *