कर्णप्रयाग के उमट्टा के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। रात करीब एक बजे पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा हाईवे किनारे स्थित एक होटल में चला गया। इस दौरान होटल मे रह रहे होटल संचालक का परिवार और स्टॉफ ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं इस दौरान वहां से गुजर रही एक टैक्सी वाहन भी मलबे में दब गया।
वाहन में सवार लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। बृहस्पपितवार सुबह एनएच द्वारा एक छोर से लगातार मलबा साफ करने का काम किया जा रहा है। लेकिन भारी मात्रा में मलबा आने से एनएच खोलने में अभी कुछ समय और लग सकता है। जबकि पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर भी गिर रहे है।