Vikasnagar : नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे 11 मजदूर, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू - Uttarakhand Highlights

Vikasnagar : नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे 11 मजदूर, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Rain Water Harvesting

विकासनगर डाकपत्थर के बाढ़वाला साधना केंद्र आश्रम के पास यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से 11 मजदूर यहां फंस गए, जिन्हें एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। एसडीआरएफ की डाकपत्थर टीम को सूचना मिली की कि बाढ़वाला साधना केंद्र आश्रम के समीप नदी में कुछ मजदूर फंसे हुए हैं।

सूचना मिलते ही टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। नदी का जलस्तर बढ़ जाने के से कुछ मजदूरों सहित एक ट्रैक्टर नदी के बीच में फंसा हुआ था। एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नदी के बीचोंबीच फंसे 11 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इन मजदूरों में चार महिलाएं और सात पुरुष शामिल थे। टीम द्वारा घटनास्थल की निगरानी लगातार की जा रही है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *