Uttarakhand : बदरीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा, कार के ऊपर पत्थर गिरने से महिला की मौत, पति और बेटी घायल

बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा में एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। इस क्षेत्र में रविवार को देर शाम से भारी बारिश हुई।

RAIN WATER HARVESTING HD

घटना सोमवार को सुबह की बताई जा रही है। पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। बारिश के बाद हाईवे पर मलबा आने से जगह-जगह आवाजाही खतरनाक बनीं हुई है। मृतक महिला हरियाणा की है। जबकि घायल पिता और बेटी को पीपलकोटी अस्पताल लाया जा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *