Kedarnath Heli Service: टिकट बुकिंग पर संशय, आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर नहीं है कोई जानकारी

चारधाम यात्रा में 22 जून के बाद केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग पर संशय बना हुआ है। अभी तक उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण व आईआरसीटीसी ने तीसरे चरण के स्लॉट में टिकट बुकिंग की तिथि तय नहीं की है।

RAIN WATER HARVESTING HD

केदारनाथ धाम के लिए दो मई से हेली सेवा संचालित हुई। पहले स्लॉट में दो से 31 मई तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग की गई। जबकि दूसरे स्लॉट में एक से 22 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग हुई।

22 जून तक हेली की बुकिंग फुल है। इससे आगे की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग पर संशय बना हुआ है। हालांकि मानसून सीजन में हेली सेवा का संचालन कम हो जाता है। छह कंपनियों में से एक या दो कंपनियों के हेलिकॉप्टर संचालित होते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *