Helicopter Crash ; उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत, एक घायल

उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत छह लोगों के मौत हो गई है। एक घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

RAIN WATER HARVESTING HD

गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।

हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल हैं।  सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *