Rudraprayag : आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सीएम ने किया हवाई निरीक्षण…नुकसान का लिया जायजा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग के आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया. इसके उपरांत उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों एवं पुलों को ठीक करने हेतु किए जा रहे कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जल्द से जल्द श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग को पूर्व की भांति संचालित करने हेतु तेजी से कार्य कर रही है.

RAIN WATER HARVESTING HD

बता दें कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फटने के बाद पिछले 5 दिनों से लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है.सेना और NDRF, SDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू में जुटी हुई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी एजेंसियों का आभार भी जताया है.उन्होंने कहा कि सरकार फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.सीएम का कहना है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस अभियान में जुटे हुए हैं.रास्ते बहुत जगह पर डैमेज हुए हैं बहुत जल्द सभी मार्गो को खोल दिया जाएगा.

केदारनाथ धाम की यात्रा को पुनः संचालित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. केदारनाथ धाम की यात्रा बुधवार से हेली के माध्यम से पुनः संचालित हो जाएगी. हेली सेवा के माध्यम से केदारनाथ दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किराए में 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी. जिसका वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *