Dehradun: नशा मुक्ति केंद्र में हत्या…सेंटर की पाबंदियों से परेशान थे आरोपी

नशा मुक्ति केंद्र से छूटकर जेल जाने के लिए आरोपियों ने एक व्यक्ति की चम्मच से गोदकर हत्या कर दी। केंद्र संचालक के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे नशा मुक्ति केंद्र की पाबंदियों से परेशान थे। इसलिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई।

RAIN WATER HARVESTING HD

संचालक के मुताबिक एक आरोपी मरीज पहले भी एक बार कर्मचारियों को चकमा देकर यहां से भाग चुका है। उसके परिवार ने उसे फिर से नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया। इससे वो काफी परेशान रहता था।

केंद्र के संचालक रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों ने बुधवार देर रात उनकी हत्या की भी योजना बनाई थी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे होने की वजह से वे घटना को अंजाम नहीं दे पाए। अगले ही दिन आरोपियों ने केंद्र के एक मरीज जो चलने-फिरने में असमर्थ था, उसकी हत्या कर दी। यह सभी बातें आरोपियों ने हत्या के बाद नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताई हैं।

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक रविंद्र कुमार के मुताबिक अजय कुमार का एक हत्यारोपी गुरदीप सिंह वर्ष 2024 में एक महीने तक भर्ती रहा था। इस दौरान वह कर्मचारियों को चकमा देकर केंद्र से भाग गया था। इसके बाद परिजनों ने गुरदीप सिंह को 31 मार्च 2025 को एक बार फिर से नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया।
ऐसे भर्ती हुआ था दूसरा आरोपी
दूसरा आरोपी हरमनदीप सिंह 13 अप्रैल को भर्ती किया गया था। दोनों ही आरोपी पंजाब के बठिंडा के रहने वाले हैं। संचालक के मुताबिक दोनों आरोपी उनके एक पुराने मरीज के माध्यम से नशा मुक्ति केंद्र आए थे।
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अजय कुमार के दो बेटे हैं। एक बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस में हैं। वह बरेली क्षेत्र में तैनात है। जबकि छोटा बेटा मेरठ के एक विश्वविद्यालय में मार्केटिंग मैनेजर है। मृतक की पत्नी प्राइमरी स्कूल में अध्यापक हैं। अजय कुमार को शराब पीने की लत लगने के बाद आठ अप्रैल को केंद्र में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई 2018 में नशा मुक्ति केंद्र की शुरूआत की गई थी। इसकी देखभाल के लिए 14 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। वर्तमान में नशा मुक्ति केंद्र में 56 मरीज भर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *