Pahalgam Attack: अब आतंकवाद पर 'जीरो टॉलरेंस', सिंधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब - Uttarakhand Highlights

Pahalgam Attack: अब आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’, सिंधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब

Rain Water Harvesting

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना निंदनीय है। सीसीएस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ लिए गए ऐतिहासिक और कठोर निर्णय पर अब कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में भारत सरकार ने सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर पाकिस्तान को करार जवाब दिया है।

कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उठाए गए ये साहसिक कदम न केवल आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर मुहर लगाते हैं, बल्कि इससे दुश्मनों को भी यह स्पष्ट संदेश गया है कि भारत हर एक आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

केंद्र सरकार की सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर साफ कर दिया है कि अब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। इस निर्णायक फैसले से आतंक को पनाह और बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के मंसूबे चकनाचूर होंगे। इसी तरह अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने सहित अन्य फैसलों से भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *