Weather Update : आज दून समेत पर्वतीय जिलों में चलेंगी झोंकेदार हवाएं, बारिश के भी हैं आसार - Uttarakhand Highlights

Weather Update : आज दून समेत पर्वतीय जिलों में चलेंगी झोंकेदार हवाएं, बारिश के भी हैं आसार

Rain Water Harvesting

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज (बुधवार) हल्की बारिश की संभावना है। जबकि देहरादून समेत पौड़ी और नैनीताल जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि झोंकेदार हवाएं और हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों की बात करें तो 12 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम बदले रहने के आसार हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *