Uttarakhand : प्रदेश में ऐसा हुआ तीसरी बार , 100 दिन का रोजगार देने में देहरादून अव्वल

मनरेगा में सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने में देहरादून तीसरी बार लगातार प्रदेश में अव्वल रहा है। बीते वित्तीय वर्ष में 4708 परिवारों को जिले में सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा प्रदेश में कुल 25,268 परिवारों को मनरेगा में सौ दिनों का रोजगार प्राप्त हुआ है।

राजधानी देहरादून में मनरेगा योजना का सफलता पूर्वक संचालन हो रहा है। इसका अंदाजा सौ दिनों का रोजगार करने वाले परिवारों के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में बीते तीन वित्तीय वर्षों से देहरादून प्रथम स्थान पर है।

जिला और परिवारों की संख्या

देहरादून 4703

उत्तरकाशी 4524

अल्मोड़ा 1584

बागेश्वर 1321

चमौली 1439

चंपावत 1644

हरिद्वार 1367

नैनीताल 1049

पौड़ी गढ़वाल 1487

पिथौरागढ़ 1729

रुद्रप्रयाग 1105

टीहरी गढ़वाल 1714

ऊधमसिंह नगर 1602

देहरादून इस बार भी सौ दिनों का रोजगार देने में प्रथम रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने पर फोकस रहेगा।

– सुनील कुमार, डीडीओ, देहरादून

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *