हरिद्वार महंत हत्याकांड: 50 हजार का इनामी प्रदीप गिरफ्तार - Uttarakhand Highlights

हरिद्वार महंत हत्याकांड: 50 हजार का इनामी प्रदीप गिरफ्तार

Rain Water Harvesting

देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हरिद्वार के कनखल में वर्ष

2024 में हुए महंत के शिष्य की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी प्रदीप पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ ने उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था और वहां छोटा हाथी वाहन से सामान की डिलीवरी का काम कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी ऊदपुर, झिझाना, शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

2024 में श्रद्धा भक्ति आश्रम में हुई थी हत्या

एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2024 में हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित

श्रद्धा भक्ति आश्रम में गुरुजी महंत गोविन्द दास के शिष्य विशम्बर दास (73) की हत्या कर दी गई थी।

इस घटना के संबंध में कनखल थाने में हत्या, साक्ष्य मिटाने, आपराधिक षड्यंत्र और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस के सामने कुल छह आरोपियों के नाम आए थे।

इनमें से चार आरोपियों को हरिद्वार पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

बागपत से पकड़ा गया था एक अन्य आरोपी

इस हत्याकांड में एक अन्य आरोपी सौरभ उर्फ नीटू को एसटीएफ ने 20 सितंबर 2026 को बागपत से गिरफ्तार किया था।

वहीं, प्रदीप लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई भी की थी।

इसके बावजूद उसका पता नहीं चल पा रहा था।

बाद में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

मैनुअल पुलिसिंग के जरिए चंडीगढ़ तक पहुंची एसटीएफ

फरार आरोपी को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने विभिन्न इनपुट जुटाए और मैनुअल पुलिसिंग के साथ लगातार पतारसी-सुरागरसी की।

इसी दौरान जानकारी मिली कि प्रदीप चंडीगढ़ में रह रहा है।

इस इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी पंजाब में छोटा हाथी वाहन के माध्यम से सामान की डिलीवरी करने का काम कर रहा था।

इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।

एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद वर्ष 2024 के

इस हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है।

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/10/12/dhami-cabinet-decisions-2026-uttarakhand/

Loading

One thought on “हरिद्वार महंत हत्याकांड: 50 हजार का इनामी प्रदीप गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *