हरिद्वार लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद - Uttarakhand Highlights

हरिद्वार लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Rain Water Harvesting

हरिद्वार: हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटने के मामले में फरार चल रहे

पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आदित्य वशिष्ठ निवासी

औरंगाबाद, सिडकुल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल

एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, हरिद्वार में लूट की घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के अपहरण का प्रयास भी किया था।

हालांकि, वे अपनी योजना में सफल नहीं हो सके और पुलिस का दबाव बढ़ने पर हरिद्वार पहुंच गए थे।

देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश, फिर हरिद्वार पहुंचे आरोपी

जानकारी के मुताबिक, 23 सितंबर की सुबह चार आरोपियों ने देहरादून के रायपुर थाना

क्षेत्र में सुषमा वर्मा नाम की महिला का दिनदहाड़े अपहरण करने की कोशिश की थी।

लेकिन वे महिला को अगवा करने में नाकाम रहे।

इस घटना के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर आरोपी वहां से निकलकर हरिद्वार पहुंच गए।

शराब पीने के बाद पैसों की कमी बनी लूट की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि 24 सितंबर को आरोपियों ने पहले शराब पी।

इसके बाद जब उनके पास पैसे नहीं बचे, तो उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देने का फैसला किया।

सिडकुल थाना क्षेत्र में रौ नदी के पास से गुजर रहे बाइक सवार पंकज को निशाना बनाते हुए

आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दीपक, आकाश उर्फ पहाड़ी

और सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वहीं, आदित्य वशिष्ठ लगातार पुलिस से बच रहा था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था।

तलाश के दौरान पुलिस टीम ने उसे औरंगाबाद से डालूवाला मजबता की

ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

युवती से पूछताछ में सामने आई अपहरण की साजिश

देहरादून में सुषमा वर्मा के अपहरण के प्रयास के मामले में रायपुर थाना पुलिस ने 19 वर्षीय एक युवती को भी गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह दीपक को करीब दो साल से जानती थी।

दोनों अपना कारोबार शुरू करना चाहते थे और इसी सिलसिले में उनकी मुलाकात सुषमा वर्मा से हुई थी।

बताया गया कि डेयरी कारोबार में हुए नुकसान को लेकर महिला और युवती के बीच विवाद हो गया था।

इसी रंजिश के चलते युवती ने महिला को सबक सिखाने के इरादे से अपहरण की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार, दीपक और उसके साथियों ने इस योजना में युवती का साथ दिया था।

हालांकि, देहरादून में अपहरण के प्रयास के मामले में आरोपियों की तलाश जारी थी

वहीं हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में बाइक

और मोबाइल लूट के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी ने क्या बताया?

हरिद्वार के एसपी सिटी दीपक सिंह के मुताबिक, लूट की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं।

पांच हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले मामले के तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/10/08/cm-dhami-congress-sir-evm-statement/

Loading

One thought on “हरिद्वार लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *