त्यूणी सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

विकासनगर: देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।

RAIN WATER HARVESTING HD

चिल्लाड़ के पास एक फोर्ड फ्रीस्टाइल कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

त्यूणी सड़क हादसे में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

जानकारी के मुताबिक हादसा चिल्लाड़ के पास चकराता मोटर मार्ग पर हुआ। UP37P6641

नंबर की कार सड़क से नीचे करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

खाई काफी गहरी और दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू टीम को नीचे पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

त्यूणी सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

एसडीआरएफ जवानों ने सावधानी के साथ खाई में उतरकर कार के पास फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला।

रेस्क्यू के दौरान एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया गया।

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) त्यूणी भेजा गया।

मृतक की पहचान 39 वर्षीय दुर्गेश चौधरी के रूप में हुई है।

वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के फतापुर का रहने वाला बताया गया है।

हादसे में घायल 27 वर्षीय सुनील मंडल दिल्ली के महावीर एन्क्लेव का निवासी है।

दूसरे घायल की पहचान देहरादून निवासी ऋषभ के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एसडीआरएफ के कांस्टेबल नवीन सिंह के मुताबिक, त्यूणी पोस्ट को चिल्लाड़ क्षेत्र में वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली थी।

टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। वाहन करीब 300 मीटर नीचे खाई में मिला, जिसमें तीन लोग सवार थे।

रेस्क्यू टीम ने दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया

जबकि मृतक के शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

त्यूणी थाना प्रभारी कुलदीप शाह ने बताया कि चिल्लाड़ राजस्व क्षेत्र में फोर्ड फ्रीस्टाइल कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई थी।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं।

पुलिस की ओर से दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पहाड़ी मार्गों पर लगातार सामने आ रहे सड़क हादसे एक बार फिर सुरक्षित यातायात

और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी की जरूरत को सामने लाते हैं।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/10/03/mussoorie-me-jam-tourist-crowd-dehradun-five-hours/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *