हरिद्वार महिलाओं से अभद्रता मामला: नशे में चार युवक हिरासत में, कार सीज

हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर महिलाओं के साथ कथित तौर पर अभद्रता

RAIN WATER HARVESTING HD

और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। दिल्ली नंबर की कार में सवार चार युवकों पर महिलाओं की गाड़ी का पीछा करने

और उन्हें रोकने का प्रयास करने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, महिलाओं का एक समूह अपनी कार से यात्रा कर रहा था। बताया जा रहा है

कि उनके साथ कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। बहादराबाद टोल से पहले एक दिल्ली नंबर की कार में सवार चार युवक कथित तौर पर उनकी गाड़ी के पीछे लग गए।

आरोप है कि युवकों ने महिलाओं की कार को रोकने की कोशिश की और विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज एवं बदसलूकी की।

महिलाओं ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के दौरान महिलाओं ने कार सवार युवकों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में कार सवार युवक महिलाओं से बहस और कथित अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं।

महिलाओं की ओर से युवकों के नशे में होने की बात भी कही गई।

वीडियो सामने आने और घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर बहादराबाद पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई की

और संबंधित कार को रोककर उसमें बैठे चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।

मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि

पुलिस के अनुसार, महिलाओं की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई।

हिरासत में लिए गए युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की वैगनआर कार DL3CBC9887 को सीज कर दिया है।

इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी

पुलिस कार्रवाई के दौरान युवकों ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी।

बताया गया कि उन्होंने हाथ जोड़कर भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करने की बात कही।

बहादराबाद कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने कहा कि नशे में वाहन चलाने

और आम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर हुड़दंग, महिलाओं से बदसलूकी

और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/10/02/gairsain-rampur-tiraha-shaheed-kala-diwas-permanent-capital-demand/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *