Nainital : एक अगस्त से माल रोड क्षेत्र होगा नो हॉर्न जोन, जिलाधिकारी ने बैठक में दिए जरुरी निर्देश

नैनीताल : एक अगस्त से नैनीताल के माल रोड क्षेत्र में वाहनों का हॉर्न बजाना पूरी तरह से बन्द रहेगा.जिसके लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बैठक कर आला अधिकारियों दिशा निर्देश जारी किए हैं.जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों तक ये जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए.साथ ही नो हॉर्न से संबंधित डिस्प्ले और साइन बोर्ड भी अलग-अलग स्थानों में लगाए जाए
बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए जरुरी तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार नैनीताल में सम्पन्न हुई.बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी एक अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंधित लगाने के लिए पुलिस, परिवहन, राजस्व, विकास प्राधिकरण और नगर पालिका की तैयातियों की विस्तार से समीक्षा की.
जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय आम नागरिकों के साथ ही आने वाले पर्यटकों और बाहरी लोगों को इसकी पूर्व से जानकारी हो इस हेतु बृहद तौर पर प्रचार-प्रसार किया जाए. नो हॉर्न से संबंधित डिस्प्ले व साइन बोर्ड, फ्लैक्सी विभिन्न स्थानों में लगाए जाए. साथ ही आने वाले लोगों को यहॉं की स्वच्छता बनाए रखने पर्यावरण व झील संरक्षण हेतु भी प्रेरित किए जाने हेतु जगह जगह बोर्ड लगाते हुए जागरूक किया जाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *