Haridwar News : अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में घोटाला, परतें खुलीं, 19 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ केस दर्ज

केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद जिले के 19 स्कूल, कॉलेज और निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सिडकुल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

RAIN WATER HARVESTING HD
मामला करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति से जुड़ा होने की आशंका है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित किए जाने की बात कही है।पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021-22 और 2022-23 में अल्पसंख्यक छात्रों के लिए संचालित केंद्र पोषित छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर कुछ शिक्षण
संस्थान संदिग्ध पाए गए थे। इसके बाद भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निर्देश पर उत्तराखंड शासन ने जांच के आदेश दिए।

वित्तीय अनियमितता और शासकीय धन के गबन की आशंका 
तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार ने उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जांच समितियों का गठन किया। भगवानपुर, लक्सर, हरिद्वार और रुड़की के उप जिलाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के संस्थानों की जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी। जांच रिपोर्ट में कई संस्थानों में वित्तीय अनियमितता और शासकीय धन के गबन की आशंका जताई गई।

इसके आधार पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्सिता रावत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध किया। शिकायत के आधार पर सिडकुल पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्रवृत्ति वितरण से जुड़े अभिलेख, बैंक खातों, लाभार्थियों और संस्थानों के रिकॉर्ड की जांच करेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *