Haridwar News : केतन हत्याकांड, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को पुलिस ने रोका, कुछ कार्यकर्ता हिरासत में लिए

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्र शेखर आजाद को पुलिस ने फिलहाल नरेंद्रनगर बाईपास पर रोक दिया। सांसद चंद्र शेखर आजाद  प्रतापनगर के देवल गांव में मृतक केतन लाल के परिजनों को सांत्वना देने जाने के लिए निकले हैं।

नरेंद्रनगर क्षेत्र में हो रही बारिश के दौरान पुलिस ने फिलहाल उन्हें बाईपास पर रोका हुआ है। सांसद चंद्र शेखर देवल गांव जाने की जिद पर अडे़ हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपने साथ वह 10-12 लोगों को लेकर जा सकते है, लेकिन भीड़ को उनके साथ नहीं जाने दिया जाएगा।
हरिद्वार में कार्यकर्ताओं को रोका गया
केतन हत्याकांड मामले में मंगलवार को फिर से टिहरी जा रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को शंकराचार्य चौक के पास पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रोक दिया। काफी देर तक कार्यकर्ता आगे बढ़ाने की जिद करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया।
वहीं कुछ पदाधिकारी पहले ही वाहनों से आगे निकल गए। पुलिस अधिकारी वहां में उनके पीछे गए हैं। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद दो गाड़ियों के साथ हरिद्वार से आगे पहुंचे, लेकिन  काफिले को हरिद्वार में शंकराचार्य चौक पर रोका गया। कुछ देर बाद वह से निकल निकले तो उन्हें नरेंद्रनगर बाईपास से आगे नहीं जाना दिया गया।

केतन हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए टिहरी जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार को समर्थकों के साथ कुछ दिन पहले भी पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान हुई खींचातानी में सांसद की शर्ट फट गई। उन्होंने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। घंटों हंगामे के बाद आईजी गढ़वाल ने फोन पर उन्हें पीड़ित परिवार से जल्द मिलाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वह लौट गए। लेकिन आज फिर वह समर्थकों के साथ फिर से पहुंच गए।

देहरादून में हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों के उत्पीड़न के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास कूच करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को डालनवाला थाने पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *