Dehradun: ॐ कल्याणम के “यंग तपस्वी” शिविर में नई पीढ़ी के समग्र विकास पर जोर

मिसरा पट्टी स्थित ॐ कल्याणम वेलनेस सेंटर में आयोजित “यंग तपस्वी” प्रशिक्षण शिविर बच्चों और युवाओं के समग्र विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बनकर सामने आया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाना रहा।

RAIN WATER HARVESTING HD

ॐ कल्याणम वेलनेस के निदेशक सचिन त्यागी ने कहा कि आज बच्चों के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ, फिजिकल फिटनेस, सोशल स्किल और स्पिरिचुअल बैलेंस भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से बच्चे और अलग-अलग राज्यों से विशेषज्ञ ट्रेनर्स शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा व्यवस्था ज्ञान तो दे रही है, लेकिन आत्मविश्वास, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, अनुशासन और जीवन जीने की कला जैसे महत्वपूर्ण पक्ष पीछे छूट रहे हैं। यंग तपस्वी का उद्देश्य बच्चों के भीतर नेतृत्व क्षमता, आत्मअनुशासन, सामाजिक व्यवहार और आंतरिक चेतना का विकास करना है।

शिविर के दौरान बच्चों को योग, ध्यान, व्यक्तित्व विकास, संवाद कला, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक अभ्यासों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।

सचिन त्यागी ने कहा कि ॐ कल्याणम केवल एक वेलनेस सेंटर नहीं बल्कि एक ऐसी सोच है, जो नई पीढ़ी को भीतर से मजबूत बनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *