IMA POP: तिरंगे की शपथ के साथ फर्ज का सफर हुआ शुरू, तस्वीरों में देखें देश के नए रणबांकुरों का जुनून

आंखों में चमक और सीने में जज्बा। और तिरंगे की शपथ के साथ फर्ज का सफर शुरू हुआ। आईएमए देहरादून की परेड में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम दिखा। आईएमए से निकले 515 युवा अफसरों ने देश सेवा की शपथ ली।

देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को तिरंगे की शान के साथ कदमताल करते 515 युवा कैडेट जब ‘अंतिम पग’ पार कर भारतीय सेना और मित्र देशों की सेनाओं का हिस्सा बने, तो यहां मौजूद हर आंख गर्व से चमक उठी। यह वह पल था, जब देश को अपने नए रणबांकुरे मिले।

158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि रहीं। सुबह 6:40 बजे शुरू हुई परेड में अनुशासन, दृढ़ संकल्प और सैन्य गौरव का ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने हर किसी के भीतर देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते कैडेट ने संदेश दिया कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए वे हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।

Dehradun IMA POP 2026 Picture 515 Cadets Commissioned into Army First Ever Nine Women Officers Pass Out

सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब कैडेट्स ने अंतिम पग’ पार किया। वर्षों की कठिन ट्रेनिंग, पसीना, संघर्ष और सपनों की यात्रा उस एक कदम के साथ पूरी हुई।

 

Dehradun IMA POP 2026 Picture 515 Cadets Commissioned into Army First Ever Nine Women Officers Pass Out

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच परिवारों की आंखों में गर्व के आंसू छलक आए। यह सिर्फ एक सैन्य परंपरा नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने की शपथ का प्रतीक था।

 

Dehradun IMA POP 2026 Picture 515 Cadets Commissioned into Army First Ever Nine Women Officers Pass Out

हेलिकॉप्टर से कैडेट्स पर पुष्पवर्षा की गई। आसमान में उड़ते हेलिकॉप्टरों ने भारतीय तिरंगा, सेना का ध्वज और आईएमए का ध्वज लेकर फ्लाईपास्ट किया। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

 

Dehradun IMA POP 2026 Picture 515 Cadets Commissioned into Army First Ever Nine Women Officers Pass Out

हर नजर तिरंगे पर थी और हर दिल में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा। इस परेड ने इतिहास भी रचा। पहली बार आईएमए से प्रशिक्षित नौ महिला सैन्य अफसर भारतीय सेना में शामिल हुईं।

Dehradun IMA POP 2026 Picture 515 Cadets Commissioned into Army First Ever Nine Women Officers Pass Out

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपने संबोधन में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि आईएमए केवल सैन्य कौशल ही नहीं, बल्कि दया, करुणा और मानवीय मूल्यों की भी शिक्षा देता है।
Dehradun IMA POP 2026 Picture 515 Cadets Commissioned into Army First Ever Nine Women Officers Pass Out
कुल 515 कैडेट्स में 481 भारतीय और 16 मित्र देशों के 34 कैडेट शामिल रहे। परेड के बाद आयोजित पीपिंग सेरेमनी में नव नियुक्त अधिकारियों के कंधों पर रैंक सजाई गई।
Dehradun IMA POP 2026 Picture 515 Cadets Commissioned into Army First Ever Nine Women Officers Pass Out
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर विशाल कुमार को मिला, जबकि अन्य उत्कृष्ट कैडेट्स को भी सम्मानित किया गया।
Dehradun IMA POP 2026 Picture 515 Cadets Commissioned into Army First Ever Nine Women Officers Pass Out
आईएमए परेड में देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा के उस भाव की झलक थी, जो हर भारतीय सैनिक के दिल में धड़कता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *