Nainital : तस्वीरों की जुबानी...हर मोड़ पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें, फंसे सैलानी; लोग परेशान - Uttarakhand Highlights

Nainital : तस्वीरों की जुबानी…हर मोड़ पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें, फंसे सैलानी; लोग परेशान

Rain Water Harvesting

पर्यटन सीजन के चलते शनिवार सुबह से ही नैनीताल की सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव देखने को मिला। शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात रेंग-रेंग कर चलता रहा। सुबह के समय स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ा।

मल्लीताल, तल्लीताल, मॉलरोड और बारापत्थर मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कई स्थानों पर वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि पैदल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि सप्ताहांत और पर्यटन सीजन के कारण नैनीताल में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल को प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोका जा रहा है तथा शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को नगर भेजा जा रहा है।

पुलिस लगातार यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रही है ताकि जाम की स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *