Kainchi Dham : बड़ा बदलाव…चार दिन बंद रहेगा ये रूट, भारी वाहनों पर पाबंदी; जानें नया प्लान

कैंची धाम मेले को देखते हुए भारी वाहनों को काठगोदाम से पहाड़ की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को वाया टनकपुर और रामनगर पहाड़ी जिलों का रुख करना होगा। कैंची धाम रूट पर 13 जून की सुबह छह बजे से रात 11 बजे और 13 जून की देर रात 12 बजे से 14 जून की रात 11 बजे तक भारी माल वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। राशन, फल, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा वाले वाहन 13 जून की रात 11.00 बजे से 14 जून की सुबह 6.00 बजे तक आवागमन कर सकते हैं। इसके बाद से 16 जून की रात 11 बजे तक इनका आवागमन प्रभावित रहेगा।

RAIN WATER HARVESTING HD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *