एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि ग्राम और पोस्ट बामडोलि, थाना सदर हिसार हरियाणा निवासी सुरेंद्र सिंह (19) पुत्र सतीश सिंह, नीतीश(19) पुत्र विजय शाह, आनंद(20) पुत्र अच्छेलाल शाह और आजाद(19) पुत्र कैलाश नाथ मंगलवार को लक्ष्मणझूला के स्वर्गाश्रम घाट पर नहाने पहुंचे थे।
नहाते-नहाते चारों दोस्तों ने नदी पार करने की शर्त लगाई। बिना गहराई और बहाव का अंदाजा लगाए चारों ने गंगा में छलांग लगा दी। करीब 50 मीटर जाते ही ताकत जवाब दे गई। बीच गंगा में चारों हाथ-पैर मारते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगे।