Rudraprayag News : केदारघाटी में मौसम खराब, बदरीनाथ से देहरादून के लिए उड़े हेलीकॉप्टर की ऊखीमठ में इमरजेंसी लैंडिंग - Uttarakhand Highlights

Rudraprayag News : केदारघाटी में मौसम खराब, बदरीनाथ से देहरादून के लिए उड़े हेलीकॉप्टर की ऊखीमठ में इमरजेंसी लैंडिंग

Rain Water Harvesting

केदारघाटी में शुक्रवार को मौसम खराब होने के कारण एक हेलीकॉप्टर की ऊखीमठ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर बदरीनाथ से देहरादून सहस्रधारा हेलिपैड के लिए उड़ान पर था।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि खराब मौसम के कारण सेंडन कंपनी का हेलीकॉप्टर करीब 2:25 बजे राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ के खेल मैदान में उतारा गया।
पायलट ने एहतियात के तौर पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद करीब 40 मिनट हेलिकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी। अपराह्न 3:05 बजे मौसम खराब होने के कारण फाटा हेलिपैड चला गया। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *