Dehradun News : जमीन पर कब्जा कराने पहुंची प्रशासन की टीम का जबरदस्त विरोध, युवकों ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल

देहरादून चंद्रबनी नयागांव क्षेत्र में खाली पड़े मैदान पर जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ पिलर लगाने के लिए पहुंची। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर भूमाफियाओं के लिए जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। स्थानीय महिलाओं और लोगों ने पुलिस का जबरदस्त विरोध किया।

RAIN WATER HARVESTING HD
लोगों का आरोप है कि यह जमीन श्रम विभाग की है और जिस जमीन पर प्रशासन हाई कोर्ट के आदेश का बहाना बनाकर कब्जा करने के लिए पहुंचा है वह यहां नहीं दूसरी जगह मौजूद है। कड़े विरोध के बावजूद तहसीलदार की मौजूदगी में पिलर काटने के लिए एक सिपाही ने कुदाल लेकर गड्ढा खोदना शुरू किया तो विरोध कर रही महिलाएं पुलिस के साथ भिड़ गई।

इसके साथ ही दो व्यक्ति तीन मंजिल मकान मकान की छत पर चढ़ गए और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। यह देखकर पुलिस  प्रशासन की टीम के हाथ पांव फूल गए। किसी तरह पुलिसकर्मी मकान की छत पर पहुंचे और दोनों युवकों को समझा बुझाकर शांत कर नीचे ले आए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग एक दूसरे के सामने कब्जा करने को लेकर आमने-सामने डटे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *