Rudraprayag News : अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, लापता चालक की तलाश में जुटी पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ

रुद्रप्रयाग बिजराकोट के निकट चमसिल क्षेत्र के सारी बैंसोड़ के पास एक बोलेरो वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में चालक अकेला सवार था। हादसा रविवार रात हुआ, जब वाहन गौचर से बिजराकोट लौट रहा था।

RAIN WATER HARVESTING HD
वाहन चालक की पहचान राकेश सिंह, निवासी बिजराकोट के रूप में हुई है। घटना के बाद से चालक की तलाश जारी है। वहीं मौके पर घोलतीर पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें खोज एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

बिजराकोट के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात दुर्घटना के बाद गौचर पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, लेकिन अत्यधिक अंधेरा होने के कारण अभियान में कठिनाई आई और चालक का पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह से एक बार फिर संयुक्त टीमों द्वारा सर्च अभियान शुरू किया गया है और तलाश जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *