Roorkee News : आईआईटी रुड़की के शोधार्थी का शव झाल से बरामद, तीन दिन से था लापता

आईआईटी रुड़की के एक शोधार्थी का शव मंगलौर क्षेत्र के आसफ नगर झाल से बरामद हुआ है। मृतक मोहित कुमार(40) पुत्र जवाहर लाल आर्य मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले थे।

RAIN WATER HARVESTING HD
मोहित कुमार आईआईटी रुड़की में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में छठे सेमेस्टर के छात्र थे और कैंपस के हॉस्टल में रहते थे। बताया जा रहा है कि मोहित पिछले तीन दिनों से लापता थे, लेकिन इस संबंध में पुलिस को कोई औपचारिक सूचना या गुमशुदगी की तहरीर नहीं दी गई थी।

रविवार शाम जब राहगीरों ने आसफनगर झाल में एक शव देखा, तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की, जिसमें मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई।

सूचना पर पुलिस ने मृतक के हॉस्टल के कमरे की तलाशी ली, जहां से एक नोटबुक बरामद हुई है। इस नोटबुक में कुछ बातें लिखी गई हैं, जिसकी पुलिस ने जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *