Congress : आज से कांग्रेस प्रभारी सैलजा का गढ़वाल क्षेत्र का दौरा, बैठक कर चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा - Uttarakhand Highlights

Congress : आज से कांग्रेस प्रभारी सैलजा का गढ़वाल क्षेत्र का दौरा, बैठक कर चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

Rain Water Harvesting

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा बुधवार से गढ़वाल क्षेत्र के चार जिलों का दौरा शुरू करेगी। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकों में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा के साथ फीडबैक लिया जाएगा। प्रभारी केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के दर्शन करने भी जाएंगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि प्रभारी ऋषिकेश से दाैरा शुरू करेंगी। सात मई को श्रीनगर में पौड़ी जिले के कार्यकर्ताओं संग बैठक होगी। आठ मई को केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद वापसी में रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। नौ मई को चमोली जिला कांग्रेस की बैठक के बाद रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करेंगी।

10 मई में भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रात्रि विश्राम श्रीनगर में होगा। 11 मई को प्रभारी चंबा में टिहरी जिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगी। बैठक में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *