Chaardham: दर्शन के लिए धाम पहुंचे कुछ यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, हेलिकॉप्टर से उपचार के लिए भिजवाया गया

केदारनाथ दर्शन के लिए आए कुछ यात्रियों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा उन्हें हेलिकॉप्टर से नीचे भिजवाया गया है। रेस्क्यू टीम एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ द्वारा बीमार यात्रियों को चिकित्सालय से हेलीपैड तक लाकर हेलिकॉप्टर में बिठाया गया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग व रेस्क्यू टीमें यहां मुस्तैद हैं।

RAIN WATER HARVESTING HD
बदरीनाथ में हृदय गति रुकने से दो श्रद्धालुओं की मौत
हृदय गति रुकने से बदरीनाथ धाम में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। धाम में अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई है। बदरीनाथ धाम में सोमवार को सुरेश मोतीराम नेमाड़े (60) पुत्र मोतीराम नेमाड़े निवासी पतोड़ा आलमपुर महाराष्ट्र और माखनलाल जगन्नाथ कोठारी (70) पुत्र जगन्नाथ कोठारी निवासी चंद्रपुर महाराष्ट्र दर्शन करने के लिए आए हुए थे।
अचानक दोनों की तबीयत खराब होने पर उन्हें बदरीनाथ धाम स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं एक श्रद्धालु बसंत राम पूराडकर (75) निवासी मुंबई महाराष्ट्र की 30 अप्रैल को हृदय गति रुकने से मौत हुई है। बदरीनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है। अभी तक तीन श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *