Thalapathy : विजय के घर में जश्न का माहौल, सामने आया अंदर का वीडियो; सुबह पिता पहुंचे थे मुरुगन मंदिर

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अभिनेता विजय थलापति भी किस्मत आजमाने उतरे थे। तमिनलाडु में मतगणना शुरू हो चुकी है। इसमें विजय की पार्टी अब तक 109 सीटों पर आगे चल रही है। इस खबर के बीच विजय थलापति के घर के बाहर भी हलचल देख जा रही है।

विजय के घर आने लगे फूलों के गुलदस्ते 
विजय थलापति के घर के बाहर से कुछ वीडियोज सामने आए हैं। इसमें अभिनेता के घर के बार गाड़ियां आकर खड़ी हाे रही हैं, कुछ लाेग फूलों का गुलदस्ता लेकर घर के अंदर जा रहे हैं। अभी तक विजय थलापति की तरफ से कोई बयान या प्रतिक्रिया मतगणन को लेकर सामने नहीं आई है।

विजय के पिता भी पहुंचे थे मुरुगन मंदिर
बेटे की जीत के लिए प्रार्थना करने के लिए विजय के पिता एसए चंद्रशेखर भी सुबह-सुबह मुरुगन मंदिर पहुंचे थे। विजय के पिता एक जाने-माने निर्देशक हैं। हर कदम पर उन्होंने विजय का साथ दिया है, अभिनेता की राजनीतिक यात्रा के वह मुखर समर्थक रहे हैं।
विजय के घर से भी कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें जीत का जश्न अभी से मनाया जा रहा है।

डीएमके से आगे निकली विजय की पार्टी

तमिलनाडु विधानसभा की मतगणना अभी जारी है। विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) 104 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं डीएमके अभी 55 सीट पर ही आगे है। मतगणना के शुरुआती रुझान बता रहे हैं कि विजय थलापति ने डीएमके का खेल बिगाड़ दिया है।
विजय थलापति की आखिर फिल्म भी चर्चा में
विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड से विवाद के चक्कर में अभी तक अटकी हुई है। पिछले दिनों फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरें सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘जन नायकन’ के मेकर्स तमिलनाडु विधानसभा के नतीजे घोषित किए जाने के बाद 8 मई को फिल्म रिलीज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *