Kedarnath Yatra News : भ्रामक सूचना व रील्स बनाने वालों पर पुलिस का सख्त रुख, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज - Uttarakhand Highlights

Kedarnath Yatra News : भ्रामक सूचना व रील्स बनाने वालों पर पुलिस का सख्त रुख, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Rain Water Harvesting

केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर गलत सूचना और रील्स साझा करने के मामले में कोतवाली सोनप्रयाग में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

एसपी नीहारिका तोमर के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग पुलिस, जिला प्रशासन के साथ मिलकर यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने में जुटी है। एक ओर प्रशासन यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कर रहा है, वहीं पुलिस लगातार श्रद्धालुओं की मदद में लगी है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर केदारनाथ यात्रा और दर्शन व्यवस्था को लेकर कुछ भ्रामक वीडियो और रील्स सामने आए। इन वीडियो के जरिए श्रद्धालुओं को गुमराह करने की कोशिश की जा रही थी।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा 24 घंटे निगरानी के दौरान ऐसे मामलों को चिन्हित किया गया। शुरुआती जांच में इनकी गंभीरता को देखते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

पुलिस ने  बताया कि अन्य संदिग्ध वीडियो की पहचान की जा रही है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने और बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो, फोटो या संदेश को शेयर न करने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *