Kedarnath Dham News : फूलों से सजने लगा बाबा केदार का धाम, आज गौरीकुंड पहुंचेगी उत्सव डोली, 22 को खुलेंगे कपाट

बाबा केदार के धाम में यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूरा केदारपुरी क्षेत्र फूलों से सजाया जा रहा है। बाबा की पंचमुखी उत्सव विग्रह डोली रविवार को फाटा में रात्रि विश्राम करने के बाद आज गौरीकुंड पहुंचेगी। डोली केदारनाथ धाम की ओर अपने निर्धारित पड़ावों से आगे बढ़ रही है।  रास्ते भर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

गौरीकुंड में डोली के स्वागत को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, कल 21 अप्रैल को केदारनाथ की पंच मुखी उत्सव डोली धाम में पहुंचेगी। जिसके बाद 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे तय लग्नानुसार कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। केदार सभा के वरिष्ठ सदस्य पंडित उमेश चंद्र पोस्ती ने बताया कि यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।

केदारपुरी में होटल और धर्मशालाएं सजने लगी हैं तथा यात्रियों के ठहरने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *