Dehradun News : दिव्यांशु हत्याकांड, बेटे को याद कर फूट-फूट कर रोने लगे पिता, शोक सभा में पहुंचे राकेश टिकैत - Uttarakhand Highlights

Dehradun News : दिव्यांशु हत्याकांड, बेटे को याद कर फूट-फूट कर रोने लगे पिता, शोक सभा में पहुंचे राकेश टिकैत

Rain Water Harvesting

आशा रोड़ी में आयोजित दिव्यांशु की शोक सभा में पहुंचे राकेश टिकैत ने उत्तराखंड पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह यह देवभूमि है। इसे बचा लो। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बड़ी संख्या में किसानों के साथ शुक्रवार को दून कूच करने पहुंचे।

यहां हाल ही में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।  शोकसभा में दिव्यांशु के बाबा फूट-फूट कर रोने लगे। लोगों ने उन्हें ढांढ़स बंधाया। वहीं पुलिस बल भारी संख्या में तैनात है।
राकेश टिकैत ने कहा कि देहरादून में बढ़ रहीं छात्रों के साथ अपराध की घटनाओं पर वे चिंतित हैं। दिव्यांशु जाट राणा की जिस तरह से छात्रों के गुट ने मिलकर हत्या कर दी इससे उनके अंदर असुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *