Char Dham : 23 मार्च से बनने शुरू होंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, बिना बने नहीं मिलेगी एंट्री - Uttarakhand Highlights

Char Dham : 23 मार्च से बनने शुरू होंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, बिना बने नहीं मिलेगी एंट्री

Rain Water Harvesting

आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा पर जाने वाले व्यावसायिक सवारी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू की जाएगी।

एआरटीओ कार्यालय में 23 मार्च को सुबह 11 बजे से ग्रीन कार्ड जारी करने का कार्य विधिवत रूप से शुरू होगा। एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चलने वाले सभी व्यावसायिक सवारी वाहन के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य होगा।

बिना ग्रीन कार्ड के किसी भी वाहन को यात्रा मार्ग पर संचालित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एआरटीओ कटारियो ने कहा कि वाहन स्वामी, चालक 23 मार्च से सभी कार्य दिवसों में अपने वाहनों का समय पर निरीक्षण करवाकर आवश्यक वैध दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचकर ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *