Uttarakhand Budget Session: उग्र हुए यूकेडी कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand Budget Session: उग्र हुए यूकेडी कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका

Rain Water Harvesting

ग्रीष्मकालीन राजधानी में धामी सरकार करीब सात माह बाद पहुंची है। सत्र के पहले दिन उत्तराखंड क्रांति दल ने दिवालीखाल में प्रदर्शन कर ताकत दिखाई। स्थायी राजधानी, अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित अन्य समस्याओं को लेकर दल ने विधानसभा घेराव की योजना बनाई।

इस दौरान दिवालीखाल में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच पुलिस को चकमा देकर कुछ कार्यकर्ता विधानसभा तक पहुंच गए। पुलिस ने 10 से 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियां रोक दी। गाड़ियों में हिरासत में ले जा रहे आंदोलनकरियों को उतारा। पुलिस के साथ हुई झड़प। इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछार कर उन्हें आगे बढ़ने से रोका। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *