TEHRI: लेक फेस्टिवल हिमालयन का आगाज, सीएम धामी बोले- उत्तराखंड पर्यटन क्षेत्र में रच रहा नए कीर्तिमान

टिहरी में शुक्रवार को लेक फेस्टिवल हिमालयन-O₂, 2026 कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड साहसिक, आध्यात्मिक और वेलनेस टूरिज्म में नंबर-1 बन रहा है। टिहरी झील देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन रही है। पर्यटन के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बढ़ रहे हैं। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड पर्यटन क्षेत्र में नए कीर्तिमान रच रहा है।

RAIN WATER HARVESTING HD

सीएम धामी ने कहा कि आज टिहरी झील साहसिक एवं वाटर स्पोर्ट्स के एक उभरते हुए वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आकर एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद ले रहे हैं। उन्होने कहा कि हमारी सरकार टिहरी को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख हब के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इससे पर्यटन को नई गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। देवभूमि का यह अद्भुत पर्यटन स्थल आने वाले समय में विश्व पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *