Uttarakhand: आर्थिक सर्वेक्षण जारी, चार साल में डेढ़ गुना बढ़ी जीएसडीपी,7.23 फीसदी की हुई बढ़ोत्तरी

देहरादून: आगामी 9 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के लिए नियोजन विभाग की ओर से तैयार की गई आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी. उससे पहले ही नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने प्रेस वार्ता कर आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की जानकारियों को साझा किया. रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021-22 की तुलना में उत्तराखंड की जीएसडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि दर्ज की गई है. प्रति व्यक्ति आय, उद्योग, स्टार्टअप और बिजली उत्पादन समेत अनेक क्षेत्रों में बड़ी प्रगति हुई है.

RAIN WATER HARVESTING HD

आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट वित्त विभाग के लिए भी एक डायरेक्शन डॉक्यूमेंट होता है कि किस डायरेक्शन में हमें जाना चाहिए और किन बिंदुओं पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने बताया कि पिछले साल तक आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने के लिए इन हाउस एक्सरसाइज करते थे. यानी डिपार्मेंट आफ इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स के लोग काम करते थे.इस साल आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने के लिए ‘नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च’ की भी मदद ली गई है. ताकि बेहतर ढंग से आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को तैयार किया जा सके. ऐसे में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां निकाल कर सामने आई हैं.

नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल प्रति व्यक्ति आय में 7.23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह प्रति कैपिटल इनकम यानी प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोत्तरी हुई है. पॉवर्टी इंडेक्स में नीचे गए हैं, तो वहीं ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स में बढ़ोत्तरी हुई है. ऐसे में अगले साल के लिए ये पूर्वानुमान है कि 8.2 की दर से ग्रो करेंगे. इसके लिए तमाम सुझाव भी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के जरिए दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *