HARIDWAR: शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने किया कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण

आगामी 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद बैरागी कैंप मैदान पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र के भट्ट साथ ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मंच और प्रदर्शनी स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान डबल इंजन सरकार के पिछले चार वर्षों के कार्यों और केंद्र सरकार के तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही सहकारिता और विकास कार्यों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से जनता के सामने पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह आयोजन सरकार की उपलब्धियों और विकास के विजन को सीधे जनता तक पहुँचाने का अवसर होगा। प्रदर्शनी में आम जनता के लिए विभिन्न जानकारी कार्यों की झलक और विकास परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त बल तैनात किया है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों और प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात और भीड़ नियंत्रण के उपाय भी किए गए हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी आपात स्थिति के लिए तत्पर रहें। यह दौरा न केवल केंद्रीय कानूनों और सरकार की उपलब्धियों को उजागर करेगा बल्कि उत्तराखंड में विकास और प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *