DHAMI: हल्द्वानी को सीएम धामी ने दी कई विकास योजनाओं की सौगात, बोले- नैनीताल जिले को मिलेगी विकास की नई गति

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. जहां सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. उन्होंने जनपद में 147 करोड़ 28 लाख 56 हजार रुपये की लागत वाली 40 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान 72 करोड़ 38 लाख की 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड़ 90 लाख 56 हजार की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया.

RAIN WATER HARVESTING HD

मुख्यमंत्री ने कहा इन योजनाओं से नैनीताल जनपद को विकास की नई गति मिलेगी और उत्तराखंड विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा राज्य सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रही है. समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय राज्य को नई पहचान दे रहे है. लोकार्पित योजनाओं में शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान का मोटर पुल, आईटीआई हल्द्वानी में टेक्नोलॉजी लैब, कोटाबाग, महादेवपुरम, झलुवाझाला, बेलपोखरा और बैलपड़ाव में नलकूप निर्माण, महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाएं शामिल हैं.

इसके साथ ही पशु चिकित्सालय रामगढ़ भवन निर्माण सहित 23 कार्यों का लोकार्पण किया गया. वहीं, 17 योजनाओं के शिलान्यास में कसियालेख-धारी मोटर मार्ग, रानीबाग-खुटानी सड़क, चाफी-पदमपुरी-धानाचूली मार्ग, 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण, नवाबी रोड सीवरेज कार्य, नारीमन तिराहे से गौलापार तक सड़क मरम्मत सहित कई महत्वपूर्ण सड़क और सीवरेज परियोजनाएं शामिल हैं. कार्यक्रम में विशेष योजनांतर्गत सहायता कार्यक्रम के तहत स्वीकृत हल्द्वानी-काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना, जिसकी लागत 154 करोड़ 43 लाख रुपये है, का भी भूमि पूजन किया गया। जिसके बाद उन्हों एक निजी अस्पताल का शुभारंभ किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *